Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरगद के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव

देवरिया।थानाक्षेत्र मदनपुर अंतर्गत ग्राम नैपुर से 500 मीटर पश्चिम सिवान में कच्ची सड़क के किनारे स्थित बरगद के पेड़ पर मैनेजर यादव उम्र लगभग 60 वर्ष,  पुत्र स्व० कौलू यादव निवासी ग्राम नैपुर थाना मदनपुर जनपद देवरिया को नॉयलान की रस्सी से फांसी पर लटका हुआ  समय लगभग 09:20 बजे खेत की तरफ गये गांव के लोगों द्वारा देखा गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस/मृतक के परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतर गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस देवरिया भेजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनेजर यादव खेती किसानी का काम करते थे। मैनेजर यादव प्रतिदिन शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के लिये गांव में  किसी का काम कर देते थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh