प्रकाश पर्व दीपावली पर चौकीदारों को एस एच ओ ने किया सम्मानित
दीदारगंज -आजमगढ़। दीदारगंज थाना परिसर में प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर थाना क्षेत्र के समस्त चौकीदारों को मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने उन्हें लाल साफा एवं मिष्ठान वितरण किया। साथ ही साथ निरीक्षक ने चौकीदारों के मंगल और उज्जवल भविष्य की कामना की । सम्मानित किए जाने से गद गद चौकीदारों ने कहा कि पहली बार किसी थानाध्यक्ष ने हमलोगों को सम्मानित कर ऐतिहासिक कार्य किया है हम लोग थानाध्यक्ष के इस कार्य को आजीवन नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर उपस्थित चौकीदारों ने थाना प्रभारी से मांग की कि हम लोगों को थाना से पहिचान पत्र दिया जाए जिसको प्रभारी निरीक्षक ने मांगों को मान लिया और कहा कि सभी लोग अपना-अपना फोटो थाना में जमा कर दें जल्द ही सभी को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।इस अवसर पर चौकीदार बुद्धू,सोहित यादव, अनुराग, अच्छेलाल,सत्य प्रकाश,लोचन,फूलचंद,विपिन,सूरेश, कन्हैया,जगमूरत आदि चौकीदार उपस्थित थे।






















































Leave a comment