सेवा संकल्प सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पर हुई संगोष्ठी आयोजित
देवरिया ।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रमबरहज देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बाबा राघवदास इकाई एवं अनंत इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ वेद प्रकाश सिंह ने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीकों पर चर्चा किया साथ ही दुर्घटना के उपरांत हमें किस तरह की व्यवहार दुर्घटना ग्रस्त केसाथ किया जाए टोल फ्री 112 100 व 108की मदद लिया जाए। अनंत ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री सज्जन गुप्त ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित शपथ दिलवाया डॉक्टर अमित चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को सड़क जागरूकता पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया और कार्यक्रम को डॉक्टर प्रभु कुमार डॉ मंजू यादव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी अपने अध्यक्ष की उद्बोधन में कहां की सड़क सुरक्षा केवल सरकार परिवहन विभाग एवं पुलिस की जिम्मेदारी न होकर आम जनमानस की जिम्मेदारी है ऐसे में स्वयंसेवकों की भूमिकाऔर भी महत्वपूर्ण हो जाती है।




















































Leave a comment