Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर मिली शिकायत पर एसडीएम ने करायी जाँच

देवरिया ।ग्राम रामपुर, पोस्ट प्रतापपुर, तहसील भाटपाररानी निवासी नीलम वर्मा पति राकेश कुमार वर्मा ने 8 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनकी निजी भूमि पर उनकी बिना अनुमति दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक उन्माद उत्पन्न होने की आशंका है।
        उक्त प्रकरण में उप जिलाधिकारी भाटपाररानी दीपराज सिंह ने अवगत कराया है कि जांच के उपरांत पाया गया है कि संबंधित स्थल चीनी मिल प्रतापपुर की भूमि में स्थित है। वहां पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस आयोजन को लेकर प्रतापपुर चीनी मिल सहित किसी भी संबंधित पक्ष द्वारा कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है।
         उप जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदिका को भी अवगत करा दिया गया है कि पूर्व से चली आ रही परंपरागत धार्मिक गतिविधियों के संबंध में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रशासनिक स्तर से हस्तक्षेप किया जाना उचित नहीं है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh