मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 189 जोड़ों का विवाह
देवरिया ।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में 12 अक्टूबर 2026 को राजकुमारी हृदय नारायण सिंह पैलेस, लार रोड, देवरिया में 189 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 177 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, ग्राम्य विकास, समग्र विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राम मनोहर, सलेमपुर सांसद के प्रतिनिधि रामप्रकाश, ब्लॉक प्रमुख लार व सलेमपुर प्रतिनिधि, पूर्व सांसद प्रत्याशी सलेमपुर नारायण, नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक सलेमपुर राम नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, तहसीलदार सलेमपुर सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी एवं सलेमपुर पी.एन. त्रिपाठी, मंडल प्रभारी सलेमपुर कमलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष लार अभय सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अवधेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री निर्मला गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष लार ओम प्रकाश मोदनवाल, राजेश कुशवाहा, मिथिलेश बाबा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंज बिहारी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अगला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को राजकीय आईटीआई, देवरिया में प्रस्तावित है।





















































Leave a comment