Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्थानीय तहसील में अनियमितता और भ्रष्टाचार चरम पर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

देवरिया। स्थानीय तहसील के कार्यों में अनियमितता व भ्रष्ट तंत्र रुकने का नाम नहीं ले रहा। बिदित हो कि विभिन्न न्यायालयों एवं कार्यालयों में एवं कर्मचारियों द्वारा कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में व्याप्त समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने संबंधित न्यायालयों एवं कर्मचारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने,कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व भी संघ ने ज्ञापन दिया था। न्यायालयों एवं राजस्व कार्यालयों में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था कायम होना आवश्यक है, ताकि वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें समय से न्याय मिल सके।
अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की अपेक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
  इस अवसर पर राजेश्वरी मिश्रा,आनन्द शंकर मणि त्रिपाठी,विश्व विजय मल्ल,शशिभूषण,सत्य प्रकाश,रामेश्वर मणि, सन्तोष सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh