मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा के दिये गये टिप्स
देवरिया। भलुअनी ,उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति फेज-6.0' के अंतर्गत थाना भलुअनी की पुलिस टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र के अभयानंद शिक्षण संस्थान में एक विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष तिवारी ने छात्राओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए टीम प्रभारी व वरिष्ठ उप-निरीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण नंबरों—112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (मेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया।
वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के तौर-तरीके सिखाए गए।
छात्राओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित परिस्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस की मदद लें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाली हर बालिका या महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम मे जीके क्विज प्रतियोगिता भी कराई गयी जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पायी छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंपलेट्स का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर का0 अनिल सिंह, का0 अनुभव सिंह, म0का0 पूनम सिंह, म0का0 रीना यादव, म0का0 विभा मिश्रा, म0का0 विजय लक्ष्मी, म0का0 पुष्पा सहित विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।





















































Leave a comment