Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामाजिक न्याय, समानता और समाजवाद के महान पुरोधा थे डॉ. राममनोहर लोहिया : स्वामीनाथ यादव

•समाजवादी पार्टी ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देवरिया सलेमपुर समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को सलेमपुर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर महान समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और समाजवाद के महान पुरोधा थे। उनके विचार, संघर्ष और समानता पर आधारित समाज की परिकल्पना सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए डॉ. लोहिया का संघर्ष एवं योगदान अविस्मरणीय है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।
पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया महान समाजवादी चिंतक, विचारक और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त करने तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरेराम यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, हरेराम यादव, सूरज यादव, रामअधार यादव, जैनुल अख्तर, विजय यादव, पवन प्रधान, मनोज लारी, सोनू पांडेय, नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव, योगेश यादव, आलोक प्रताप, श्रीमती रंजना भारती, विमलेश पाल, प्रमोद गौतम, मालवीय प्रसाद, निर्मल, टुन्नू वर्मा, वीरेंद्र यादव, देशराज यादव, नीलेश यादव, कुलदीप यादव, मिथलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलेमपुर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, सूरज यादव एवं अन्य सपा कार्यकर्ता  भी सामिल हुए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh