बैतालपुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पास गिरा छत का मलबा, जर्जर छत से टूटकर गिर रहा प्लास्टर दहशत में स्वास्थ्यकर्मी
देवरिया बैतालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की जर्जर छत स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के लिए खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी के कार्यालय में काम करते समय छत का बड़ा हिस्सा टूटकर उनके पास गिर पड़ा। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गए। छत से लगातार प्लास्टर गिरने और कंक्रीट उखड़ने के बावजूद मरम्मत न होने से कर्मचारियों में हादसे का डर बना हुआ है।
स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, छत की हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। ड्यूटी के दौरान उन्हें हर समय अनहोनी की आशंका सताती रहती है। भवन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जर्जर भवन और छत की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।





















































Leave a comment