Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दशहरा पर्व की तैयारियों का बरियारपुर पुलिस ने लिया जायजा।

 देवरिया बरियारपुर । दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरियारपुर पुलिस ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र की पीस कमेटी के सदस्यों और आम जनता से बातचीत कर त्योहार को लेकर उनके सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली गई।
पुलिस ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पीस कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे त्योहार को आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग के साथ मनाएं।
बैठक के दौरान त्योहार से जुड़ी व्यवस्थाओं, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बरियारपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सभी समुदायों के बीच आपसी सौहार्द और विश्वास को मजबूत करना है, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh