Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है - राजकिशोर यादव

•चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

•ज्ञानेश हटाओ लोकतंत्र बचाओ के लगे नारे
देवरिया।विधानसभा भाटपार रानी के कांग्रेसियों ने टाउन एरिया स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञानेश हटाओ लोकतंत्र बचाओ और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए अघोषित आपातकाल की लिखित तख्तियों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
जिला महासचिव राजकिशोर यादव ने कहा कि - इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर हो रहे प्रदर्शन और देश की जनता के संवैधानिक अधिकारों की लगातार हो रही हत्या और वोट लूट पर आमजन के द्वारा जवाबदेही की बात करने पर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है और हिटलरशाही तरीके से संविधान की शक्तियों को समाप्त करने पर तुली है। ब्लॉक अध्यक्ष भाटपार रानी सत्यपाल सिंह "कन्हैया" ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्णतः ज्ञानेश कुमार द्वारा मताधिकारों की लूट कर बनाई गई सरकार है। 
जिला सचिव सलीम अली ने कहा कि देश में हक की बात करने वालों पर पुलिसिया तंत्र का दुरुपयोग कर डराने व आमजन में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं हैं। जबतक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा।
जिला सचिव जितेन्द्र यादव ने कहा कि देश में सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है तो आम जनता की कौन सुनेगा? भाजपा पूर्णतः लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है 
जावेद अख्तर ने कहा कि भाजपा और ज्ञानेश कुमार का गठजोड़ लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर रहा है।
प्रदर्शन में हरिश्चंद्र यादव, विराट यादव,गौरव यादव,बृजकिशोर चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, उपेन्द्र यादव काशी, नूर साहिल, मोनू अंसारी, दिनेश रावत, मुश्ताक खान, रामप्रवेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh