परसिया मल्ल में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन , मरीजों की हुई जाँच
देवरिया।महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रामपुर कारखाना ब्लॉक के ग्राम परसिया मल्ल में फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम एवं निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 मरीजों ने पहुँचकर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चयनित परिवारों को नियमित चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना रहा। शिविर में ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के पर्यवेक्षण तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ। सामुदायिक चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ. कविता बरनवाल के नेतृत्व में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुणेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरुचि गुप्ता, डॉ. कोमल मोरे और डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने सेवाएँ दीं। सीनियर रेजिडेंट डॉ. देवेश, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न और विभागीय कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
चिकित्सा दल ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अनदेखी न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम के माध्यम से परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझकर उन्हें निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।


























































Leave a comment