चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
•पाप का घड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, कलक्ट्रेट तक मार्च कर शिव मंदिर के पास फोड़ा घड़ा
देवरिया। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से ‘पाप का घड़ा’ लेकर पहुंचे और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नगर के सुबाष चौक पर प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च कर चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर पांप के घड़े को फोड़ दिया।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल और आशंकाएं हैं, जिनका स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए, लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव जरूरी है। लोकतंत्र में जनता के मत की पवित्रता सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि उनकी मांग लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता,और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, अंकुर भारती, धनन्जय पांडेय,रोहित यादव,इजहार अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।



























































Leave a comment