डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली गम्भीरपुर पुलिस टीम सम्मानित
•ASP ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की
आजमगढ़। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने वाली थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम को बुधवार को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम की कार्रवाई में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई डीजल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गम्भीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के आधार पर गम्भीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई चार घटनाओं का खुलासा हुआ।
इस सराहनीय कार्य के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ASP/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने पुलिस टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को विभाग के लिए उल्लेखनीय बताया।
इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में—
- उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज
- कांस्टेबल शोएब
- कांस्टेबल शिवराम सरोज
- कांस्टेबल अजीत पटेल
- कांस्टेबल मिथिलेश यादव
शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी थाना गम्भीरपुर में तैनात हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और घटनाओं के शीघ्र अनावरण से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होता है। टीम के सदस्यों को सम्मानित किए जाने से पुलिसकर्मियों का उत्साह भी बढ़ा है।























































Leave a comment