Politics News / राजनीतिक समाचार

राहुल गांधी से दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी दिया धरना मनाया काला दिवस

देवरिया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यालय से सोहनाग मोड़,बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक तक मार्च निकालकर गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देकर काला दिवस मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का अधिकार सबको है लेकिन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व भाजपा लाठी के बल पर यह आवाज दबाना चाहती है। इसके खिलाफ कांग्रेस जन अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं दे देंगे तब तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथी चुप नहीं बैठेंगे।जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी आवाज बुलंद करने का अधिकार संविधान देता है, इसको कोई नहीं रोक सकता है। धरना देने वालों में गोविन्द मिश्र, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, रजनीश प्रसाद,जालन्धर पांडेय, गंगासागर मिश्र, अशोक कुमार, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, रोहित यादव, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, दयाशंकर यादव, सार्थक सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, दुर्गेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh