एसडीएम ने मुजारबुजुर्ग पहुंच कर कुर्राफाट के वाद से सम्बन्धित भूमि का जल्द निस्तारण को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के मुजारबुजुर्ग गांव में भूमि बटवारा विवाद से जुड़े बटवारा के लंबित मुकदमे शंभु बनाम शंकर के बीच लम्बित मुकदमा के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने मुजारबुजुर्ग गांव पहुंच कर सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 के तहत चल रहे शम्भु बनाम शंकर के मुकदमे में बहस के बाद गुणवत्तापूर्ण निर्णय को लेकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित भूमि का मौके पर जायजा लिया और स्थल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों की स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई।
मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद निर्णय की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जल्द एवं न्यायसंगत निस्तारण को लेकर यह स्थलीय निरीक्षण किया गया है।






















































Leave a comment