Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीएचसी लार में चार दिन से पानी को तरस रहे मरीज-तीमारदार, मोटर और नल खराब होने से अस्पताल में पानी की आपूर्ति ठप।

देवरिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में इन दिनों मरीजों और तीमारदारों को इलाज के साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में पिछले चार दिनों से पानी की मोटर और नल खराब हैं। इसके कारण अस्पताल के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंच रहा है। शौचालयों में भी पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सीएचसी में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही वाले अस्पताल में पानी जैसी मूलभूत सुविधा प्रभावित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने के बाद भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और तीमारदारों की ओर से गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किए जाने की शिकायत भी की जा रही है।स्थानीय लोगों श्याम प्रकाश सिंह डब्बा, डब्लू कुशवाहा, शुभम गुप्ता दीपू आदि के अनुसार, पूर्व अधीक्षक बीबी सिंह के जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नए अधीक्षक की नियमित मौजूदगी को लेकर भी कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। सूत्रों का दावा है कि अधीक्षक कई बार अस्पताल में उपलब्ध नहीं मिलते हैं। मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया नाही वो अस्पताल में मिले।

सीएचसी की बदहाली की डीएम से शिकायत

विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल गुप्ता ने सीएचसी लार की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि चार दिन से पानी की समस्या और करीब 20 दिन से एक्सरे प्लेट उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh