Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राम कथा के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, मां सरयू के भव्य आरती के साथ श्री राम कथा प्रारंभ

देवरिया।स्थानीय  विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान नंदना वार्ड पश्चिम बरहज में प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी श्री राम कथा के लिए विद्यालय से शोभा यात्रा निकाली गई जो विद्यालय परिसर से होकर सरयू तट थाना घाट पहुंची जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी ने मां सरयू की आरती पूरे विधि और विधान के साथ वैदिक मंत्रों के बीच किया तत्पश्चात शोभा यात्रा पुनः विद्यालय परिसर में कथा स्थल पर पहुंची आज सायं कल 5:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 10:00 बजे तक चलेगी श्री राम कथा 5 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल 5:00 से चलेगी  जिसमें झांसी से चलकर आए हुए राजेंद्र पाठक नीलम गायत्री चित्रकूट और अवध धाम से पधारे हुए कथावाचक किशोरी शरण जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जाएगा।
 शोभायात्रा के अवसर पर 
विद्यालय के प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी, रुक्मेश त्रिपाठी, रूपचंद सोनकर, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश शास्त्री, श्याम जी मिश्रा, राधेश्याम तिवारी,अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य गोपाल सोनकर, कैलाश राजभर, मुन्ना सिंह, मंतोष गौड़, रत्नेश तिवारी, मानवेंद्र तिवारी ,दिपू तिवारी,मंतोष, दिनेश मणि त्रिपाठी,  शिखा पांडे ,रानी यादव, रागिनी सिंह, सलोनी चौरसिया ,अर्चना वर्मा, सविता मिश्रा, अर्चना यादव ,धर्मेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, शंभू शरण सिंह, तुलसी, कंचन, रिद्धि वर्मा, सुनीता, उपेंद्र कुशवाहा, सुदर्शन यादव,महेश पांडे सहित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के समस्त छात्र छात्राएं एवं नगर के गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे ‌। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh