Crime News / आपराधिक ख़बरे

रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती,दादा को पीट पीट कर मार डाला

इंदौर : दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की हत्या कर दी।
पत्रकारिता की छात्रा का दावा है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात छात्रा माता-पिता से झगड़कर दादा-दादी के घर जा पहुंची। घर से वह क्रिकेट का बैट लेकर गई थी। उसने जाते ही सो रहे दादा पर ताबड़तोड़ वार कर डाले।डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार हमले में 75 वर्षीय दादा के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी ने खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक, दादा एसएएफ से रिटायर थे। वह पत्नी के साथ अलग रहते थे, जबकि छात्रा (पोती) अपने माता-पिता के साथ महालक्ष्मी नगर में रहती है। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके दादा काफी समय से उस पर बुरी नीयत रख रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। लोक-लाज और परिवार की बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh