तहसीलदार ने पवनी में गाटा संख्या 212 का सीमांकन कर मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के लिए मिली तीन एकड़ भूमि चिन्हित किया।
घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पवनी में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराने के क्रम में एसडीएम घोसी के निर्देश पर तहसीलदार अनीश सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गाटा संख्या 212 का सीमांकन (पैमाइश) किया गया।
प्रशासन एवं डीएम आनंद वर्धन द्वारा मुख्यमंत्री बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु 3 एकड़ निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी अनुपालन में राजस्व टीम ने पवनी स्थित गाटा संख्या 212 (बंजर भूमि) पर पहुंचकर जगह का चिन्हांकन व पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की।
तहसीलदार अनीश सिंह, राजेश राम राजस्व निरीक्षक,सौरभ राय लेखपाल, दीप प्रकाश लेखपाल, शेषनाथ चौहान लेखपाल, आदि के साथ सीमांकन के दौरान पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।






















































Leave a comment