Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चौथी बार बनी दुल्हन फिर कर दी वहीं हरकत दुल्हे को लगा गहरा सदमा थाने पहुंचकर दी तहरीर, पूर्व की तीन शादियों सहित दुल्हन की हरकतों से कराया अवगत, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के राजागढ़ी गांव में शादी के बाद पत्नी की कथित पूर्व शादियों का मामला सामने आया है। राजागढ़ी निवासी गगन शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी पर अपनी पिछली तीन शादियों की जानकारी छिपाकर उसके साथ चौथी शादी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी और उसके परिजनों पर रुपये मांगने, घर से जेवर व नकदी लेकर जाने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गगन के अनुसार उसकी शादी 12 मार्च को नौहझील निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोग उससे रुपये की मांग करने लगे। इसी दौरान उसे कथित तौर पर जानकारी हुई कि ज्योति की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी से पहले उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। गगन ने यह भी आरोप लगाया कि ज्योति ने अपने पूर्व पतियों से किसी सक्षम न्यायालय से तलाक नहीं लिया था। इस जानकारी के बाद दंपती और दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। उसका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी के व्यवहार को लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी रहने लगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक 16 जून को ज्योति बिना बताए घर से चली गई और अपने साथ सोने के जेवर तथा नकदी भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। गगन ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh