सपा ने पीडीए जन चौपाल का किया आयोजन
देवरिया भलुअनी। विधानसभा बरहज के नगर पंचायत भलुअनी स्थित सूरज पैलेस में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने PDA जनचौपाल का आयोजन किया। इस जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभिन्न वर्गों के लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरिया जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते कहाँ कि भाजपा सरकार में गरीबो, किसानों, छात्रो और व्यापारियों का उत्पीड़न बढ गया है। प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने का मन बना ली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को बताने एवं सपा सरकार में हुए विकास कार्यो को गिनाने की बात कही। समाज के पिछडे, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो को जोडने का आह्वान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह, पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल,और पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गेनालाल यादव सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बरहज विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
जनचौपाल मे नगर पंचायत भलुअनी अध्यक्ष देवेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, वीरेन्द्र चौधरी, अशोक यादव, हरिकेश यादव, अंबिका यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
























































Leave a comment