Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में महिलाओ को किया गया सम्मानित

देवरिया भलुअनी। स्थानीय कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा एवं अन्त्योदय दिवस व दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकडो महिलाओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी संजय तिवारी ने सभी महिलाओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों को बताया। 

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहाँ कि भाजपा की नीतियों से देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान पूरे विश्व में बढाया है। भाजपा सरकार में महिलाओ का सम्मान, महिला सुरक्षा एवं महिला सशस्क्तिकरण के कारण महिलाओ का सम्मान बढा है। 

नितीश पाठक ट्विकल, कामेश्वर पांडेय, विपुल दूबे राममिलन यादव, आदि ने संबोधित किया। संचालन धन्नंजय सिंह ने किया। इस दौरान सैकडो की संख्या में महिलाएं, एवं भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh