Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जलालपुर में गणेश उत्सव का भव्य समापन, प्रसाद वितरण
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। पश्चिम तरफ जलालपुर नगर क्षेत्र में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन गुरुवार की देर रात्रि को श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। आरती के बाद आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण और भंडारे का आयोजन किया। पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी सनातन परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देता है।विकास निषाद ने कहा कि गणेश उत्सव से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। यह पर्व हम सबको जोड़ने का काम करता है।

























































Leave a comment