Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज में हुई हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

देवरिया।नगर क्षेत्र के अंतर्गत हर्ष चंद इंटर कॉलेज में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई साथ में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका रहे विशिष्ट अतीथि के रूप में अवधेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल  में उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की मूर्ति की पूजन के साथ शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि से विशिष्ट अतिथियों ने पूजन हवन के कार्यक्रम में सम्मिलित रहे तत्पश्चात विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा की। वहीं विशिष्ट अवधेश सिंह ने कंप्यूटर की शिक्षा को लेकर सरकार से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की बात कही। 
नगर अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल ने कहा कि 115 साल पुराने ऐतिहासिक विद्यालय के पुणे पुर्नउत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कहीं।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही साथ ही छात्र-छात्रा व अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी से विद्यालय के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार मिश्रा, खड़क बहादुर यादव ,प्रेम शंकर पाठक, जगदीश यादव ,गणेश मिश्रा, विद्या तिवारी ,उमा तिवारी ,सुनील केडिया ,अनिल कुशवाहा ,गोविंद जायसवाल, अशोक सिंह ,अभयानंद तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh