घोसी में जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न। पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट।
घोसी।मऊ। घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे और पूरी तरह सतर्क रही।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर की प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज़ के समय मस्जिदों के आसपास पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों पर नज़र रखी जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
नगर के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित हो सका। इस अवसर पर एसआई एवं आरक्षी साथ रहे।


























































Leave a comment