कुमार RCM सेवा केन्द्र का भव्य उद्घाटन
मार्टीनगंज । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिकरौर बाजार में बुधवार को सायं चार बजे बहुप्रतीक्षित कुमार आरसीएम सेवा केन्द्र का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. सुरेश यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और करतल ध्वनि के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आरसीएम कंपनी कोई नई कंपनी नहीं है, बल्कि यह पिछले लगभग 25 वर्षों से पूरे देश में कार्यरत है। कंपनी रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के साथ-साथ पोषण, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य से जुड़े लगभग एक हजार उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराती है।
उन्होंने बताया कि आरसीएम से लाखों कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं, जो दिन-रात मेहनत कर कंपनी के उत्पादों के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। कंपनी के अधिकांश उत्पाद हर्बल हैं और इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
उद्घाटन समारोह में आरसीएम के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. मनोज सिंह, डॉ. बी.के. यादव, प्रोपराइटर राज कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, विजय यादव तथा मोहम्मद खालिद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment