तीर्थयात्रियों की प्राइवेट बस पीपल के पेड़ से टकराई तीन दर्जन घायल, भाजपा जिलाध्यक्ष के मानवतापूर्ण कार्य स्वयं घायलों को अस्पताल भेजवाने में की मदद
मऊ रतनपुरा। अयोध्या से बलिया जा रही दर्शनार्थियों से भरी प्राइवेट बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से टकरा गई। फलस्वरूप बस में सवार तीन दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय एवं प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बलिया सदर से प्राइवेट बस से तीन दर्जन से अधिक लोग अयोध्या दर्शन करने गए थे। बलिया वापस आते समय प्राइवेट बस शनिवार की रात्रि 1:06 पर हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर के पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे बस में सवार तीन दर्जन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना बलिया सदर निवासी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को प्राप्त हुई। उन्होंने ने तुरंत इसकी सूचना दे भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को रात्रि 1:30 बजे के लगभग उन्हें सूचना दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य तुरंत अपने सहयोगियों मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू,मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य तथा मंडल महामंत्री संतोष सिंह संतू अन्य के साथ घटना स्थल मुबारकपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए, और स्वयं लोगों के सहयोग से सरकारी तथा प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर के 24 घायलों को जिला चिकित्सालय तथा चार गंभीर मरीजों को शारदा नारायण अस्पताल भिजवाए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। शेष मामूली रूप से चोटिल घायलों को बस के जरिए बलिया भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचने में काफी मदद की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य स्वयं घायलों को उठाकर के एंबुलेंस में पहुंचा रहे थे, भाजपा जिलाध्यक्ष उनके कार्यकर्ता के मानवता की मिसाल देख कर उपस्थित लोगों के साथ लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।



























































Leave a comment