भूमि के बंटवारे की रिपोर्ट के लिए रुपए लेने पर लेखपाल निलम्बित
घोसी। मऊ। घोसी तहसील के बोझी क्षेत्र के एक गांव के लेखपाल द्वारा धारा 116 भूमि बटवारा की रिपोर्ट लगाने के लिए अपने परिवार की युवती के खाते में रुपए जमा कराने के बाद भी कार्य न होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने लेखपाल सर्वेश नाथ सिंह को निलम्बित कर दिया।
टकटेउआ रामपुर निवासी प्रधान रंजनायादव पत्नी राजेन्द्र यादव ने अपने खेत के बटवारा के लिए धारा 116का वाद तहसील में दाखिल किया है। जिसमे हल्का लेखपाल सर्वेश नाथ सिंह को रिपोर्ट लगानी थी। देर होने पर पीड़ित ने लेखपाल से संपर्क किया। जिसपर लेखपाल ने उनसे रुपए की बात कही। जिसपर पीड़ित ने लेखपाल के परिवार की युवती के खाते में रु तीन हजार ट्रांसफार्मर कर दिया। काम में देरी होने पर रंजना यादव ने कमिश्नर से शिकायत किया। जिसको लेकर कमिश्नर द्वारा एसडीएम घोसी अशोक कुमारसिंह को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिस पर जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लेखपाल सर्वेश नाथ सिंह को निलम्बित कर दिया। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने साथ ही अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित लेखपाल को आरोपपत्र निर्गत करने के साथ जांच हेतु अधिकारी नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव की नियुक्ति कर दिया।



























































Leave a comment