पीएसी जवान का राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक
देवरिया ।जनपद देवरिया के सलेमपुर कस्बा निवासी पीएसी जवान निसार अली अंसारी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निसार अली अंसारी पीएसी की अलीगढ़ स्थित 34वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी मथुरा में चल रही थी। मंगलवार तड़के लगभग 4:00 बजे वह नींद से जागे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने अपने साथी जवानों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए मथुरा के अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डाक्टरों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिनके बाद उनके साथी जवानों द्वारा बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे उनका पार्थिव शरीर सलेमपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया।
उनके अंतिम संस्कार में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पीएसी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

























































Leave a comment