Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में 69 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो दिन पूर्व सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम करके प्रदर्शन करने का आरोप

  आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद सड़क जाम करके प्रदर्शन करने के मामले में 69 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मुबारकपुर थाने के सब इंस्पेक्टर कमला सिंह यादव की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में 19 लोग नामजद आरोपी हैं। जबकि 50 अज्ञात है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाया बुझाया गया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति रही और आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा एंबुलेंस के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को समस्या हुई। पुलिस द्वारा समझाने पर प्रदर्शन कार्यो ने पुलिस के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की भी की।

इन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
सड़क जाम करके प्रदर्शन करने के मामले में मुबारकपुर थाने में 69 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में विक्की पटवा पुत्र राजू पटवा, रोहित पुत्र राजू पटवा, सागर पुत्र भागवत, हीरा पटवा पत्नी मोहन, अंजु पटवा पत्नी कैलाश पटवा, आदित्य पटवा (भांजा सागर पटवा), विशाल पटवा पुत्र कैलाश पटवा, बिक्की पुत्र बबलू पटवा, आकाश पुत्र कैलाश पटवा, मोनू पटवा (भांजा राजू पटवा), रीना पुत्री भागवत, सरोज पुत्री भागवत, सनी पटवा पुत्र बबलू, विक्की पटवा की मौसी, राजू पटवा पुत्र बदरी, कैलाश पुत्र रमाशंकर पटवा, अजू पत्नी राजू पटवा, रानी सोनकर पत्नी संदीप सोनकर, किसमती पत्नी हरिकेश यादव समस्त साकिनान नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ और 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh