Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पैना में इफ्तार पार्टी का हुआ भव्य आयोजन
देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के पैना ग्राम में ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह द्वारा मैना मैरिज हॉल में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक रोजेदारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोजा खोला और आपसी भाईचारे, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।
इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने देश में शांति, सुख-चैन और आपसी सद्भाव की दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, रुस्तमे हिन्द पहलवान सन्नी राज सिंह तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह चंद्रभूषण तिवारी, धनेश सिंह, रामानंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे ।



















































Leave a comment