Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कथा के अंतिम दिवस पर युवा जोश के कार्यकर्ताओं ने बाटा 5000 लोगों को प्रसाद

देवरिया।चंद्रेश्वर महादेव धाम मंदिर, देवड़ी समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन 15 मार्च को युवा जोश संगठन द्वारा लगभग 5000 श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह सेवा कार्य संगठन के भक्ति एवं धर्म संरक्षण के लक्ष्य से प्रेरित होकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक अजीत मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, अनमोल मिश्र, विवेकानंद मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, संजय पांडेय, हरिशंकर पांडेय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, राजा उपाध्याय, विकास सिंह, राजेश उपाध्याय एवं श्री नारायण मिश्रा उपस्थित रहे और अपना सहयोग प्रदान किया।
संगठन के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अर्जुन दूबे के नेतृत्व में विकास मौर्य, नितेश सिंह, प्रणय मिश्रा, संकेत सिंह, आदित्य तिवारी, विकास ठाकुर, मुन्ना सिंह, अभिषेक उपाध्याय, नारायण तिवारी, आकाश पांडेय, गोविंद, देवेंद्र, अनमोल मिश्रा, भरत शुक्ला, रवि सिंह, सोमेश श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता एवं दीपक सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh