19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल
देवरिया । सनातन धर्म और संस्कृति में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि का संबंध मां दुर्गा की आराधना तथा हिंदू नववर्ष की शुरुआत से भी जुड़ा होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होगी और इसका समापन 27 मार्च को होगा।
यह जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाई जाएगी। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यदि किसी कारणवश इस समय कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं, तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक घटस्थापना की जा सकती है।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके बाद कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाता है।
आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को तामसी भोजन से दूर रहकर शुद्ध सात्विक भोजन करना चाहिए। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्त फलाहार करें और पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना करें। मां दुर्गा सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।




























































Leave a comment