Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेहरौना चेक पोस्ट पार कर गुठनी में पकड़ी गई लगभग 6 लाख की अंग्रेजी शराब

देवरिया।लार :- लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेक पोस्ट पार कर गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से भरे 10 चक्का ट्रक को भाग रहे ट्रक को दौड़ा कर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया तथा ट्रक को शराब सहित जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 103/26 के तहत श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए त्वरित कार्रवाई की और तेनुआ मोड़ के आगे गुठनी चौराहे केg समीप ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पीस शराब था। ट्रक में कुल लगभग 830 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। मौके से नन्द कुमार राय, पिता स्व. शंकर राय, ग्राम बारबे, थाना दरियापुर, जिला छपरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, निरंजन कुमार तथा गुठनी थाना के पुलिस बल शामिल थे।

वहीं मेहरौना पुलिस ने लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर बंधे के रास्ते बिहार में देसी शराब ले जाने का प्रयास करते एक व्यक्ति चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह व उनके हमराहियों के सहयोग से पकड़ लिया गया। पता पूछने पर अपना नाम राजेश सिंह पुत्र महातम सिंह ग्राम योगियाडीह पो० गुठनी थाना गुठनी जिला सिवान (बिहार) बताया। पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखी 45 शीशी बंटी बबली शराब को कब्जे में लेकर राजेश सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh