Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्यासी–नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण का हुआ शिलान्यास

देवरिया। सलेमपुर से प्यासी होते हुए नोनापार तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास  सलेमपुर की विधायक एवं राज्य मंत्री  विजयलक्ष्मी गौतम ने विधि-विधान से पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र चौरसिया  (रामपुर कारखाना विधायक) और शशांक मणि त्रिपाठी  (देवरिया सांसद) भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।अनेक ग्राम प्रधान अपस्थित रहे
बताया गया कि इस सड़क का निर्माण मोहर भाई चौक से शुरू होकर प्यासी होते हुए नोनापार तक कराया जाएगा। करीब 7.77 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर लगभग 17 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों के लिए मार्ग सुलभ हो जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh