Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

देवरिया ।बरहज: शनिवार को दोपहर कपरवार महेन रोड़ पर भेड़ा पाकड़ के रहने अनियंत्रित सफारी ने दो पहिया वाहन में ठोकर मार दिया जिससे बाइक  सवार ट्रॉली  के ऊपर  फेका कर ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर से  बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में 112 पुलिस की सेवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सौरभ यादव को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया घायल बादल मिश्रा का प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
भेड़ा पाकड़ के रहने वाले बादल मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्र अपने साथी  सौरभ यादव 24 पुत्र रमेश यादव सलामुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ से परीक्षा देकर अपने घर वापस आ रहे थे, अभी यह लोग फौजी नगर के समीप ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित सफारी ने ठोकर मार दी जिससे यह लोग पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh