Crime News / आपराधिक ख़बरे

दलितों पर पुलिसिया कहर 4-5 महिलाओं को कपड़ा उतारकर बेहरमी से पीटा, बदलापुर पुलिस के कारनामों से पीडि़त परिवार में दहशत


जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाली दलित महिलाओं पर पुलिसिया कहर की दांस्ता सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। पुलिस का इतना क्रूर चेहरा देखने से तो यही लगता है कि जौनपुर में खाकी की गुंडई अपने चरम पर है। पुलिस कप्तान को अपनी व्यथा सुनाने के लिए आई महिलाओं ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए महिलाओं के साथ

नाबालिग बच्चों को इतनी बुरी तरह से कपड़ा उतारकर इतना पीटा कि उनकी चमड़ी काली हो गई। अब देखना ये होगा कि बेलगाम पुलिस पर कप्तान क्या कार्यवाही करते हैं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर हम लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बुरी तरह से पीटा है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी तक दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh