Crime News / आपराधिक ख़बरे

आज़मगढ़ मे अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का टायर व दो कार बरामद

आजमगढ़। जिले के थाना निजामाबाद पुलिस ने एक बड़े अंतर्जनपदीय  चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 103 टायर, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की गई हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिले में पिछले कुछ समय से कई दुकानों से टायर चोरी की घटनाएँ हो रही थीं। इन घटनाओं में थाना निजामाबाद, सरायमीर और कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं।

बीती रात में थाना प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराहगण अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर गन्धुवई कोल्ड स्टोर के पास करीब 1.45 बजे घेराबंदी कर दो कारों में सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोपाल चौहान, पुत्र रमेश चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ , संदीप कुमार, पुत्र दीपचन्द्र, निवासी सिकरौरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़, राहुल चौहान  पुत्र दयाराम चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़, , अभिषेक चौहान  पुत्र विरेन्द्र चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ और रोहित चौहान  पुत्र रमेश चौहान  निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ शामिल है।

रोहित चौहान के पास से एक  तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद दोनों कारों  से कुल 31 टायर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 103 चोरी के टायर बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे छह सदस्यों का गिरोह बनाकर दुकानों के ताले तोड़कर टायर और अन्य सामान चोरी करते थे तथा सस्ते दामों में बेच देते थे। गिरोह का एक अन्य सदस्य सुधीर चौहान, पुत्र पप्पू चौहान, निवासी भातकोल, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh