दीदारगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के पहरे के बाद भी हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत
दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र में हौसला बुलंद चोरों द्वारा की जा रही चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन क्षेत्र में एक न एक चोरी होती जा रही हैं। चोरी की घटनाओं के दहशत से ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं। वहीं पुलिस क्षेत्र में हो रही घटनाओं को मानने से इंकार कर रही है।
ग्रामीणों में दहशत इस कदर व्याप्त है कि लोगों को रात में पहरा देना पड़ रहा है। दीदारगंज पुलिस नाकाम साबित होती नजर आ रही है। बीते 1अक्टूबर की रात थाना क्षेत्र के दरियापुर में विजय प्रजापति के घर से 50हजार नगदी समेत 7 लाख की चोरी, 6अक्टूबर की रात पल्थी निवासी ईशा उर्फ बबलू के घर से 10 हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी, 7 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के बिहटा में मोहम्मद हारुन पुत्र हसई के घर से 5 लाख नगदी समेत काफी कीमती जेवरात तथा बीतीरात 8 अक्टूबर को मुनव्वरपुर निवासी मिराज पुत्र शौकत अली के घर में चोरों ने बगल के मकान से छत के सहारे दूसरे तले पर बने पोर्च के रास्ते से घुसे हौसला बुलन्द चोरों ने लगभग 5 लाख के कीमती सोना चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया है वहीं दीदारगंज पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश ब्यात हो गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गांव में गस्त नहीं करती है सड़कों के रास्ते पुलिस आती है और चली जाती है।जिससे हौसला बुलन्द चोर गांवो में निर्भीकता पूर्वक गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं जिससे लोग भयभीत हो गए हैं। इस संबंध में एसओ दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं में कोई सत्यता नहीं है। सूचना पर मौके की जांच की गई है। सब घटनाएं फर्जी हैं।

























































Leave a comment