दीदारगंज पुलिस ने अपह्रता व अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद व गिरफ्तार
दीदारगंज - आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी वादिनी मुकदमा ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 04.00 बजे शिवम पुत्र विजय कुमार ग्राम पुरन्दरपुर थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व अपने घर पर रखने तथा वादिनी द्वारा बातचीत करने के प्रयास पर गाली गलौज व मारपीट के लिए उतारू हो गया। जिसके सम्बन्ध मे पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया, जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था।
सोमवार को सुबह हैदराबाद चौराहे से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपित शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम पुरन्दरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ को पुलिस हिरासत में लिया व पीडिता को बरामद किया गया।

























































Leave a comment