मंदिर के पुजारी पर बदमाशों का हमला, मारपीट कर रूपए लूट ले जाने का आरोप
आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के नरहन खास स्थित हनुमान मंदिर में रविवार की देर शाम बदमाशों ने घुस कर पुजारी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने जाते समय मंदिर निर्माण के लिए रखे चंदे के रूपए भी उठा ले गए। पीड़ित पुजारी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जीयनपुर थाना क्षेत्र के नरहन खास हनुमान मंदिर के पुजारी मोहनदास एवं मनीष दास ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। आरोप है कि 1 जनवरी की रात करीब 9 बजे दो बदमाश आए और मारपीट करने लगे। वहीं मंदिर निर्माण के लिए चंदे के रूपए करीब 4860 रुपया व खर्च के 3600 रूपए उठा ले गए। जब हम लोगों विरोध किया मार पीटकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय का कहना है कि साधु से मारपीट की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























































Leave a comment