विद्युत स्पर्शाघात से मजदूर की मौत, आरा मशीन पर लकड़ी चिराई करते समय हुई घटना
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मंगलवार दिन में दो बजे आरा मशीन पर काम कर रहे 40 वर्षीय युवक की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना युवक के स्वजनों को हुई परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी संतोष यादव पुत्र राजाराम माहुल बाजार के अहरौला रोड पर आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था। रोजाना की तरह वह आरा मशीन पर आया तो भारी बारिश होने की वजह से वह बैठा रहा। बारिश की रफ्तार जब कम हुई तो वह आरा मशीन चालू करने के लिए जैसे स्टार्टर की बटन दबाया वैसे ही विद्युत करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक काफी गरीब था आरा मशीन पर काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
























































Leave a comment