सरायमीर की घटना: भाईचारा का माहौल ख़राब करने वाले दोषियों पर होगी कठोर कानूनी कार्यवाही
आज़मगढ़ : सरायमीर कस्बे के मोहल्ला चककाजी में दिन में लगभग एक बजे दिन में कथित तौर पर एक लड़की व उसके भाई द्वारा घर बाहर खुली जगह पर पवित्र ग्रन्ध कुरआन को जलाऐ जाने को लेकर एक विशेष समुदाय में तनाव ब्याप्त हो गया
सूचना पाकर थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक कुमार पाण्डेय अपने पूरे स्टाफ के साथ कस्बे के घटना स्थल पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी फूलपुर सहित फूलपुर कोतवाल सहित पास पड़ोस के थानाध्यक्ष व पीएससी मौजूद रही
मुस्लिम समुदाय की तहरीर लेकर पुलिस कार्यवाही करने की बात की क्षेत्रधिकारी ने बताया कि कुरआन जलाने वाली महिला की तहरीर पर भी तांत्रिक बाबा के विरूध्द भी मुकदमा लिखे जाने की बात कही।और शांति भंग व भाईचारा के माहौल को ख़राब करने वालो के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

























































Leave a comment