Education world / शिक्षा जगत

हिंदी भारत की जन भाषा है:प्रोफेसर सुषमा सिंह

जौनपुर हिंदी दिवस के अवसर पर टीडी कॉलेज जौनपुर में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के प्रथम दिन ‘हिंदी का बढ़ता दायरा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बोलती हुई हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा सिंह ने कहा कि हिंदी भारत की जन भाषा है, उसको आगे ले जाने का काम हमको करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मात्रृभाषा देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती है।

प्रोफेसर राजदेव दुबे ने कहा कि हिंदी का दायरा अत्यंत विस्तृत है। यह सूर, कबीर,तुलसी जायसी प्रभृति संतों की वाणी है। डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी का आज कोई दायरा नहीं है। वह सात समुद्र पार तक फैली हुई है। दुनिया के अनेक देशों में पढ़ी और पढ़ाई जाती है। हिंदी जन्म से लेकर रोजगार तक की भाषा है। डॉ.ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और मातृभाषा का सम्मान हमारा दायित्व है।

सोशल मीडिया ने इसके दायरे को अत्यंत विस्तृत किया है। डॉ.वंदना सिंह ने कहा कि हिंदी हमारे सम्मान से जुड़ी है। हिंदी सिनेमा ने इसके दायरे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी के माध्यम से ही हमने आजादी की लड़ाई लड़ी। डॉ.अंजना सिंह ने कहा कि हिंदी, हिंदुस्तान के दिल में बसती है।

हमें हिंदी का प्रयोग करने में शर्म नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अपनी स्वरचित कविता भी सुनायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ओम प्रकाश सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.वंदना सिंह ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh