Latest News / ताज़ातरीन खबरें

21 से सड़क पर गड्ढे पाटे जाने को लेकर होगा भुख हड़ताल , आखिर पिछले दस सालों से भाजपा सरकार है फिर क्यों नहीं बनी सड़क -विजय रावत

देवरिया।आज बरहज विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर सपा नेता विजय रावत ने बरहज सोनू घाट मार्ग पर बने गड्ढे में बैठ कर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने प्रदर्शन के दौरान कहा की पिछले दस सालों से यह सड़क टुटी पड़ी है और आए दिन इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है इस सड़क पर गड्ढे होने के वजह से पिछले सालों में दुर्घटना होने से दर्जनों लोगों को जान चली गयी लेकिन विभाग के द्वारा गड्ढा मुक्त के नाम पर पिछले दस सालों में करोड़ों रुपये लुट लिये गए लेकिन इस रोड पर चलने वाली जनता को गड्ढों से छुटकारा नहीं मिल पाया आज जब विधानसभा चुनाव है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री जी आकर घोषणा कर रहे है की जल्द ही सड़क बन जाएगी लेकिन अगर यह सड़क बरसात बाद ही काम चालू हो सकता है या लेकिन क्षेत्र की जनता को और इस सड़क पर चलने वाली जनता को इस सड़क पर गड्ढे होने से चलने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा हैं और आए दिन दुर्घटना हो रही हैं एैसे में हमारी माँग है की पिछले दस सालों में तो यह सरकार सड़क तो नहीं बना पाई कम से कम सड़क पर गड्ढे तो पाट दे जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक़्क़त का सामना न करना पड़े मैंने बरहज विधानसभा की जनता व जनहित मुद्दे को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन व जन आंदोलन करने का काम किया लेकिन प्रशासन व विभाग के अधिकारियों द्वारा दरकिनार किया गया अभी हमने एक हप्ते पहले बरहज विधानसभा में लगातार हो रहे विधुत कटौती मोहन सेतु बनाने परसिया विशुनपुर देवार में कटान रोकने व बेलडाण कटनईया व बरहज सोनू घाट मार्ग पर गड्ढे पाटे जाने की माँग को लेकर बरहज एस डीएम के माध्यम से तहसीलदार  को ज्ञापन दिया था और 48 घटे के अन्दर यह माँग पूरी नहीं हुई तो भुख हड़ताल पर बैठेगा लेकिन प्रशासन और विभाग के लोग सुनने का नहीं किया फिर मैं पिछले पाँच दिन पहले प्रदर्शन कर पाँच दिन का समय दिया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ऐसे कल 21 तारीख़ को इन सब मुद्दों को लेकर बरहज सोनू घाट मार्ग पर काली मंदिर के पास भुख हड़ताल पर जनहित में बैठने का काम करूँगा। इस दौरान मुख्य रूप से विरेंद्र चौधरी गुड्डू यादव अनरूद यादव विकास सिंह सजबतिवारी अभिषेक सिंह अजीत प्रताप राजू यादव अजीत प्रसाद श्रवण गौड़ इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh