लाइफ इज एंजॉय रिसोर्ट में लकी फिटनेस क्लब का आयोजन, दिशा मोरे के जन्मदिन ने बढ़ाई रौनक
खालापुर (कर्जत, रायगढ़) | विशेष रिपोर्ट।लकी फिटनेस क्लब कर्जत रायगढ़ के सदस्यों का दो दिवसीय पिकनिक कार्यक्रम कलोते मोकाशी, खालापुर स्थित प्रसिद्ध “लाइफ इज एंजॉय 4141 रिसोर्ट” में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर मनोरंजन, फिटनेस गतिविधियों और आपसी मेलजोल का भरपूर आनंद लिया।
क्लब के डायरेक्टर संजोग मोरे ने बताया कि लकी फिटनेस क्लब की ओर से हर वर्ष इस प्रकार का पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फिटनेस कोर्स चलाए जाते हैं, जिनसे हजारों लोग जुड़कर अपने स्वास्थ्य में सुधार कर रहे हैं और खुद को ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं।
इस पिकनिक का खास आकर्षण दूसरे दिन क्लब की असिस्टेंट डायरेक्टर और ग्रेट वेलनेस कोच दिशा मोरे का जन्मदिन समारोह रहा, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का आनंद दोगुना हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने दिशा मोरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लकी फिटनेस क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के फिटनेस कार्यक्रम लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर आइडियल पत्रकार संगठन वाराणसी के जिला अध्यक्ष मनोज पटेल, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की सराहना की।
इस विशेष पिकनिक ट्रिप में संजोग मोरे, दिशा मोरे, जमुना चव्हाण, रूप सिंह चव्हाण, अफजल शेख, आयशा शेख, दिनेश सरडा, गोपाल गुप्ता, बीना गुप्ता, आरती शिंदे, प्रीति मिश्रा, आरती मिश्रा, सोनाली हजारे, गजू हजारे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
लाइफ इज एंजॉय रिसोर्ट में लकी फिटनेस क्लब का आयोजन, दिशा म...
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) April 2, 2026
https://t.co/l9YICNIu3s pic.twitter.com/itourwFo5J





















































Leave a comment