Accidental News / दुर्घटना की खबरें

कार और बाइक की आमने सामने टक्कर होने से 45 वर्षीय की मौत

मऊ : कोतवाली मुहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत बाजार भातकोल निकट टिकुलिहवा पीपर के पास जमीन नसोपुर जाने वाले मार्ग के सामने कार और बाइक की आमने सामने टक्कर होने से 45 वर्षीय जयपान पुत्र की स्वर्गीय बुट्टन नट की मौत हो गई तथा हासिम पुत्र इकबाल 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला चिकित्सालय मैं चल रहा है |
  कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के घोसी राजमार्ग पर जमीन नसोपुर जाने वाले मार्ग के ठीक सामने मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 13ए एन 5472 व देवलास की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार जयपान 45 व हासिम पुत्र इकबाल 24 निवासी हरना साथ ने विपरीत दिशा में आकर कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया रास्ते में जयपान की मौत हो गई तथा दूसरे घायल हाशिम का इलाज जिला अस्पताल मैं चल रहा है घटनास्थल पर कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी नीरज पाठक मैं फोर्स पहुंच कर घटनास्थल का मुवायना किया तथा क्षेत्रीय दरोगा सुरेश सिंह यादव ने कार व बाइक दोनों को थाने में सुपुर्द कर दिया|


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh