छोटी गंडक नदी में एक व्यक्ति का मिला शव
देवरिया । जनपद के लार थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 3 बजे गढ़वा खास गांव के पास छोटी गंडक नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव का शिनाख्त कर लिया मृतक व्यक्ति की पहचान गढ़वा खास निवासी 60 वर्ष गणेश प्रसाद पुत्र रामनवमी प्रसाद के रूप में हुई
गणेश प्रसाद बुधवार को घर से लापता थे। परिजनों ने उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी।
उनका शव आज लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास गांव के पास नदी में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
सूचना पर पहुंची मेहरौना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने पूछने पर बताया कि प्रथम दृष्टया स्वयं द्वारा जल समाधि लेने जैसा मामला लग रहा हैं।
मृतक की पत्नी सोनी देवी , पुत्र कन्हैया, राजकुमार, अजय, अनिल है। लड़की सरोज, गुड्डी, निशा, नीतू, नैना बताए
जा रहे सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
























































Leave a comment