Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्ति बिभाग के छापेमारी से मचा हड़कंप में 12 घरेलु सिलेंडर बरामद

देवरिया।बरहज  में  जहां लोगों को गैस के लिए लाइन लगानी पड़ रही है वही कुछ लोगों  द्वारा ‌घरेलू गैस स्टाक किया जा रहा है जिससे आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दिक्क़त होने पर शासन प्रशासन के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ पूर्ति बिभाग की टीम ने अबैध रूप से रख रहें घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर छापे मारी की। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आजअटल तिराहे के बगल छापेमारी की गई ।छापेमारी में छह बड़े घरेलू सिलेंडर और छह छोटे सिलेंडर पकड़े गये।पकड़े गये सिलेंडरो की पड़ताल में पता चला कि एक सिलेंडर एच।पी का है,जिससे एक छोटे सिलेंडर में रिफलिंग कि जा रही थी और पाच सिलेंडर इंडेन के हैं। साथ ही नाप तौल कि मशिन भी मिला।पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी और अजय कुमार के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि यह कारोबार चौरसिया इलेक्ट्रीक के संचालक बीरेंद्र उर्फ बबलू चौरसिया के द्वारा रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।जांच टीम की छापा मारी की सूचना पर दुकानदार संचालक दुकान छोड़ फरार हो गया।पूर्ति निरीक्षक द्वारा पकड़े गये सिलेंडरो को एच पी गैस इंद्रजीत सेठ को देखभाल करने के लिए सुपुर्द कर दिया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौर्य ,एस आई सुमित कांत साहित अन्य लोग मौजूद रहें।बिभाग अग्रिम कार्यवाही करने में जुट गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh